ICC T20 World Cup 2024: आज 80 रन बनाने ही ये विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे विराट कोहली 

Samachar Jagat | Saturday, 22 Jun 2024 11:05:21 AM
ICC T20 World Cup 2024: Virat Kohli will make this world record in his name if he scores 80 runs today

खेल डेस्क। भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के पास आज आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के 47वें मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच में अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाने का मौका होगा। आज ये मुकाबला रात आठ बजे से एंटीगुआ के सर विवियन रिचड्र्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मैच में विराट कोहली के पास पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा। बाबर आजम के नाम अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।  बाबर आजम ने 123 मैचों की 116 पारियों में सर्वाधिक 4145 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 122 रन रहा है। उन्होंने अपने टी20 क्रिकेट में 3 शतक और 36 अर्धशतक लगाए हैं।

विराट कोहली 121 मैचों में बना चुके हैं 4066
भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली 121 मैचों की113 पारियों में 4066 बना चुके हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 122 रन रहा है। उन्होंने 1 शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं। विराट कोहली अगर आज बांग्लादेश के खिलाफ 80 रन बना देते हैं, तो वह बाबर आजम को इस मामले में पीछे छोड़ देंगे। 

रोहित शर्मा के होगा ये मौका
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 155 मैचों में 4050 रन बना चुके हैं।  उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 121 रन है। वह अपने अन्तरराष्ट्रीय टी20 कॅरियर में पांच शतक लगा चुके हैं। बाबर आजम को पीछे छोडऩे के लिए रोहित शर्मा को भी 96 रन बनाने होंगे।

आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग हैं इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर 
अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 145 मैचों 144 पारियों में 3601 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल 122 मैचों की 118 पारियों में 3531 रन बनाकर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के विकेटककीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 102 मैचों की 89 पारियों में  3313 रन बनाकर इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.