Harry Brook ने पाकिस्तानी धरती पर रचा इतिहास, ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने

Samachar Jagat | Thursday, 10 Oct 2024 01:00:18 PM
Harry Brook created history on Pakistani soil, became the first cricketer in the world to achieve this feat

खेल डेस्क। जो रूट (नाबाद 259) और हैरी ब्रूक (नाबाद  218) की दोहरी शतकीय पारियों के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में तीन विकेट गंवाकर 658 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया है। पाकिस्तान की पहली पारी में 556 पर समाप्त हुई थी। इंग्लैंड पहली पारी के आधार पर 102 रन की बढ़त बना ली है। 

अपनी पारी के दम पर हैरी ब्रूक ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली। उन्होंने अपनी इस पारी दम पर वह कारनामा कर दिखाया, जो पाकिस्तान के 72 साल के टेस्ट इतिहास में कोई विदेशी बल्लेबाज नहीं ही कर सका। 26 साल के ब्रूक ने 19वें  टेस्ट मैच में ही छठा शतक लगा दिया है। ये हैरी बू्रक का पाकिस्तानी की धरती पर पिछली तीन पारियों में लगातार तीसरा शतक है। इसके साथ ही वह पाकिस्तानी धरती पर ऐसा करने वाले पहले विदेशी क्रिकेटर बन गए हैं। 

2022 में लगाए थे लगातार दो पारियों में शतक
हैरी ने इससे पहले पाकिस्तान में खिलाफ साल 2022 में खेली गई दो पारियों में शतक लगाया था। उन्होंने मुल्तान में 108 और कराची में 111 रन बनाए थे। पाकिस्तान धरती पर ब्रुक का पिछले लगातार चार टेस्ट मैचों में चौथा शतक है। उन्होंने 2022 में खेली गई सीरीज के तहत रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट में भी भी 153 रन रन की शतकीय पारी खेली थी। पाकिस्तान की धरती पर हैरी के नाम ही लगातार चार टेस्ट में शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.