ENG vs WI: बेन स्टोक्स के नाम दर्ज हुआ टेस्ट क्रिकेट का ये बड़ा रिकॉर्ड, केवल इतनी सी गेंदों पर बना दिया अर्धशतक

Hanuman | Monday, 29 Jul 2024 11:26:56 AM
ENG vs WI: This big record of Test cricket is registered in the name of Ben Stokes, he made a half-century in just these few balls

खेल डेस्क। बेन स्टोक्स  की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में 10 विकेट से शिकस्त दी। इसके साथ ही टीम ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की। इस मैच में बेन स्टोक्स ने पूर्व महान ऑलराउंडर इयान बोथम का 43 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को इस मैच में केवल 81 रन का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में उतरकर तूफानी पारी खेली। 

केवल 24 गेंदों में ही लगा दिया अर्धशतक
उन्होंने इस पारी के दौरान केवल 24 गेंदों में अर्धशतक लगाया। इस पारी में उन्होंने केवल 28 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 57 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी जडऩे का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने 28 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए।  ये टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में गेंदों के हिसाब से संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक था। 

पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक के नाम दर्ज है विश्व रिकॉर्ड
पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने केवल  21 गेंद में ये उपलब्धि हासिल की थी। वहीं बेन स्टोक्स ने इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान ऑलराउंडर जैक्स कालिस के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 24 गेंदों में अर्धशतक लगाय था। इससे पहले इंग्लैंड के लिए सबसे तेज अर्धशतक महान ऑलराउंडर इयान बॉथम ने लगाया था। उन्होंने 1981 में टीम भारत के खिलाफ 28 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। अब उनका ये रिकॉर्ड स्टोक्स ने तोड़ दिया है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.