Mahendra Singh Dhoni को अपने पास ही रखने के लिए सीएसके ने चल दी है ये चाल, अगर फिर से लागू हुआ ये नियम तो...

Samachar Jagat | Friday, 02 Aug 2024 10:49:37 AM
CSK has made this move to keep Mahendra Singh Dhoni with them, if this rule is implemented again then....

खेल डेेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का आगामी संस्करण अगले साल खेला जाएगा। इसके लिए टीमों की ओर से तैयारी की जा रही है। वहीं क्रिकेट प्रशंसक इस संस्करण में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के खेलने को लेकर कयास लगा रहे हैं। खबरों की मानें तो पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स अभी भी महेन्द्र सिंह धोनी को रिलीज करने के मूड में नहीं है। वह धोनी को अपनी टीम में रखने के लिए नया तोड़ तलाश रही है। 

खबरों के अनुसार, मुंबई में आईपीएल और दस फे्रंचाइजियों के बीच हुई बैठक के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को अपने साथ रखने के लिए एक पुराने नियम को लागू कराने का मुद्दा उठाया। 

2021 तक एक इंडियन प्रीमियर लीग में था ये नियम
आपको बात दें कि साल 2008 से लेकर 2021 तक एक इंडियन प्रीमियर लीग में एक  नियम था कि यदि कोई क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए पांच या उससे अधिक साल हो गए हैं तो उसे अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा। अब पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर क्सिं ने इस नियम को फिर से लागू करवाकर पूर्व कप्तान धोनी को टीम में बरकरार रखना चाहती है। हालांकि, अधिकांश फ्र्रेंचाइजी आईपीएल के इस नियम के खिलाफ हैं।

आईपीएल में अनकैप्ड खिलाडिय़ों का बेस प्राइज होता कम 
इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में अनकैप्ड खिलाडिय़ों का बेस प्राइज कम होता है। इसी कारण माना जा रहा है कि चेन्नई इस रास्ते से महेन्द्र सिंह धोनी को रिटेन करने के लिए उत्सुक है।

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.