टूट गया Chris Gayle का सबसे तेज शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड, भारतीय मूल के इस क्रिकेटर ने किया ध्वस्त

Samachar Jagat | Tuesday, 18 Jun 2024 08:39:51 AM
Chris Gayle's world record of scoring the fastest century was broken, this cricketer of Indian origin broke it

खेल डेस्क। प्रोफेशनल टी20 क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी लगाने का क्रिस गेल का 11 साल पुराना रिकॉर्ड अब टूट गया है। अब भारतीय मूल के एक खिलाड़ी ने इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। एस्टोनिया की ओर से खेलते हुए भारतीय मूल के खिलाड़ी साहिल चौहान ने क्रिस गेल का ये रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। उन्होंने केवल 27 गेंद में शतक पूरा कर ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई। एस्टोनिया और साइप्रस के बीच 6 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। 

दूसरे टी20 सीरीज मैच में साइप्रस ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 191 रन बनाए। जवाब में एस्टोनिया ने ये लक्ष्य प्राप्त किया। एस्टोनिया की ओर से साहिल चौहान ने मात्र 27 गेंद में सेंचुरी पूरी। इस मैच में भारतीय मूल के इस क्रिकेटर ने केवल  41 गेंद में 144 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 18 गगनचुंबी छक्के और 6 चौके लगाए। इससे पहले क्रिस गेल ने आईपीएल में साल 2013 में आरसीबी की ओर से केवल 30 गेंदों पर शतक लगाया था।

जेन निकोल के नाम दर्ज है अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट का ये रिकॉर्ड
वैसे अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड नामीबिया के जेन निकोल के नाम दर्ज, जिन्होंने इसी साल नेपाल के खिलाफ मैच में 33 गेंद में शतक लगाया था। 

ऋषभ पंत  भी केवल 32 गेंद में लगा चुके हैं शतक
ऋषभ पंत ने भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाया था। उन्होंने साल 2018 में दिल्ली के लिए खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ केवल 32 गेंद में शतक लगाया था। 

रोहित शर्मा 35 गेंद में लगा चुके हैं शतक
अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से रोहित शर्मा ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद में शतक लगाया था। ये अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है। 

PC: cricketaddictor
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.