Birthday Special: सुनील गावस्कर बिना हेलमेट पहने करते थे बैटिंग, दिग्गज गेंदबाज भरते थे पानी, आज पास में है इतनी संपत्ति, जानें ये रोचक बातें

Samachar Jagat | Wednesday, 10 Jul 2024 10:37:52 AM
Birthday Special: Sunil Gavaskar used to bat without wearing a helmet

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का आज जन्मदिन है। आज 75 साल के हो गए सुनील गावस्कर का जन्म आज ही के दिन यानी 10 जुलाई 2024 को हुआ था। भारत के लिए 125 टेस्ट और 108 वनडे मैच खुले चुके गावस्कर की गिनती क्रिकेट इतिहास में सबसे महान बल्लेबाजों में होती है।

सुनील गावस्कर ने विश्व क्रिकेटर में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वह अपने समय में बिना हेलमेट पहने बैटिंग करते थे। उनके सामने डेनिस लिली और माइकल होल्डिंग जैसे गेंदबाज भी पानी भरते थे। भारत का ये महान क्रिकेटर 10,000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी रहे। उन्होंने डेब्यू सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया था। 

वर्तमान में वह एक क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में करते हैं काम
आज आपको सुनील गावस्कर की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों क अनुसार, सुनील गावस्कर के पास लगभग 290 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वर्तमान में वह एक क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में काम करते हैं। सुनील गावस्कर ने 1971 से 1987 तक क्रिकेट खेलकर अपनी अधिकांश संपत्ति बनाई। 

एक महीने में ही कमा लेते हैं दो करोड़ रुपए
वह एमआरएफ टायर्स, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और सैमसंग जैसी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर रहे हैं। उनकी मासिक  आय 2 करोड़ रुपए से अधिक है। सुनील गावस्कर के पास बहुत सारी कारें नहीं हैं। भारत का ये पूर्व महान क्रिकेटर बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज एक्सोटिक सेडान को अपने प्राथमिक परिवहन वाहन के रूप में उपयोग करना पसंद करते हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.