Birthday Special: इशान किशन हैं इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक, जानकर उड़ जाएंगे होश

Hanuman | Thursday, 18 Jul 2024 12:54:16 PM
Birthday Special: Ishan Kishan is the owner of property worth so many crores, you will be shocked to know

खेल डेस्क। भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन का आज जन्मदिन है। अपना 26वां बर्थडे मना रहे इशान किशन का जन्म आज ही के दिन यानी 18 जुलाई 1998 को हुआ है। इशान किशन ने बहुत ही कम समय में विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

आज हम आपको इशान किशन की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, इशान किशन की कुल संपत्ति 8 मिलियन डॉलर यानी  लगभग 60 करोड़ रुपए हैं। इशान की आय और कुल संपत्ति का मुख्य स्रोत क्रिकेट है।

वह विभिन्न अन्तरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से भी बड़ी रकम कमाते हैं। इशान किशन कई ब्रांड का प्रचार करते हैं। विज्ञापन करने के लिए वह मोटी रकम वसूलते हैं। उनका पटना में एक आलीशान डिजाइनर घर है। इसके अलावा, उनके पास देश भर में कई रियल एस्टेट संपत्तियां हैं। उनका कार कलेक्शन काफी छोटा है। 

PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.