विनेश फोगाट के फाइनल में पहुंचने पर Bajrang Punia ने कसा तंज, इनके लिए बोल दी है बड़ी बात

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Aug 2024 09:46:16 AM
Bajrang Punia took a jibe at Vinesh Phogat for reaching the final, said such a big thing

खेल डेस्क। भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने महिला कुश्ती में विनेश फोगाट द्वारा फाइनल में पहुंचने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से तंज भी कसा है। 

उन्होंने ट्वीट किया कि विनेश ने इतिहास रच दिया है। विनेश महिला कुश्ती में ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। आज सब भारतीयों की आंखों में आसूं हैं। ये देश की बेटियां हैं, जिन्होंने हमेशा ही देश की शान बढ़ाई है। जिन लोगों ने हमेशा इन बेटियों की राह में कांटे बिछाए हैं, वे कम से कम इन बेटियों से सबक लेंगे और आगे इन बेटियों के राह में कांटे बीजने से बाज आएंगे। 

ये लडक़ी दुनिया जीतने वाली है मगर इस देश में सिस्टम से हार गई थी
उन्होंने एक अन्य ट्वीट के माध्यम से कहा कि विनेश फोगाट भारत की वो शेरनी जिसने आज बैक टू बैक मैच में 4 बार की विश्व चैम्पियन और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन को हराया। उसके बाद क्वार्टरफाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन को हराया। मगर एक बात बताऊं, ये लडक़ी अपने देश में लातों से कुचली गई थी, ये लडक़ी अपने देश में सडक़ों पर घसीटी गई थी, ये लडक़ी दुनिया जीतने वाली है मगर इस देश में सिस्टम से हार गई थी।


विनेश के बारे में बोल दी ये बात
विनेश की जीत पर समझ नहीं पा रहा हूं कि कैसे रिएक्ट करूं। पहली बार समझ नहीं लग रहा कि हम खुश हो रहे हैं या रो रहे हैं।  सारा भारत ही इस मेडल की बाट देख रहा है। हर किसी की आंखें नम हैं, ऐसा लग रहा है जैसे विनेश अकेली नहीं बल्कि सारे ही देश की सभी महिलाएं लड़ रही हों। विनेश, आप सच में ही रिकॉर्ड कायम करने के लिए पैदा हुई हैं। इतनी मुश्किलें झेलने के बाद भी आप लक्ष्य पर आंख गड़ोए बैठी हो, हमारी यही दुआ है कि बस ये सोना भारत आए। 

PC: livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.