Aus vs Eng: टूट गया विराट कोहली का वनडे क्रिकेट का ये बड़ा रिकार्ड, हैरी ब्रूक ने किया ध्वस्त

Samachar Jagat | Monday, 30 Sep 2024 09:38:38 AM
Aus vs Eng: Virat Kohli's this big record of ODI cricket was broken, Harry Brook destroyed it

खेल डेस्क। इंग्लैंड के स्टैंड-इन कप्तान हैरी ब्रूक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज में अपने नाम एक खास एक उपलब्धि दर्ज करवाई है। उन्होंने पांचवें और आखिरी वनडे मैच में 72 रन की पारी खेल पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

हैरी ब्रूक अब भारत के स्टार क्रिकेट विराट कोहली को पीछे छोड़ एक द्विपक्षीय वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। 

इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 309 रन बनाए थे। कप्तान हैरी ब्रूक ने 52 गेंद पर तीन चौके और 7 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए थे। इस पारी के दम पर उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। ब्रूक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस द्विपक्षीय सीरीज में बतौर कप्तान 312 रन बनाए हैं। इससे पहले कोहली ने बतौर कप्तान 2019 में 310 रन बनाए थे। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने 285 रन बनाए थे।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.