Arjun Tendulkar ने एक ही मैच में झटके नौ विकेट, अब आईपीएल नीलामी में लग सकती है मोटी बोली

Samachar Jagat | Tuesday, 17 Sep 2024 08:49:42 AM
Arjun Tendulkar took nine wickets in a single match, now he can get a big bid in IPL auction

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है। अर्जुन तेंदुलकर ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन में गोवा के लिए खेलते हुए एक ही मैच में 9 विकेट हासिल कर सभी को चौंका दिया है। इस प्रदर्शन से अब अर्जुन तेंदुलकर पर नीलामी में बड़ी बोली लगने की संभावना बढ़ गई है। 

डोमेस्टिक सर्किट में कर्नाटक के खिलाफ मैच में अर्जुन की घातक गेंदबाजी की बदौलत गोवा ने कर्नाटक को पारी और 189 रन पर ही ढेर कर दिया। अर्जुन ने पहली पारी में 41 रन देकर 5 विकेट और दूसरी पारी में 46 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इस प्रकार से उन्होंने मैच में 87 रन देकर 9 विकेट झटके। 

मुंबई इंडियंस कर सकती है अर्जुन तेंदुलकर को रिलीज 
आईपीएल के आगामी संस्करण के लिए खिलाडिय़ों का मेगा ऑक्शन होगा। इससे पहले मुंबई इंडियंस अर्जुन तेंदुलकर को रिलीज कर सकती है। ऐसे में अर्जुन तेंदुलकर अगर नीलामी में उतरते हैं तो जरूर उनपर बड़ी बोली लग सकती है। 

आईपीएल में हासिल किए हैं केवल तीन विकेट
आपको बात दें कि भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन साल 2023 में आईपीएल डेब्यू कर चुके हैं। हालांकि उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। वह अभी तक केवल पांच मैच ही खेल सके हैं। उन्होंने इन मैचों में 3 विकेट लिए थे। इस दौरान 9.37 के खराब इकॉनमी रेट से उन्होंने गेंदबाजी की थी। जिसके लिए उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। 

PC: cricketaddictor
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.