Bengaluru में फ्लैट में मृत मिली महिला, पुलिस को हत्या की आशंका

varsha | Wednesday, 07 Jun 2023 12:09:42 PM
Woman found dead in Bengaluru flat, police suspect murder

बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक प्रौद्योगिकी कंपनी में काम करने वाली 23 वर्षीय युवती अपने फ्लैट में मृत मिली। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को युवती की हत्या किए जाने की आशंका है और उसने मृतका के मित्र की तलाश शुरू कर दी है, जो फरार है।पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अपराध का पता तब चला, जब आकांक्षा बिद्यासर के साथ रहने वाली उसकी मित्र सोमवार को फ्लैट लौटी और वहां उसे मृत पाया।

आकांक्षा की मित्र ने पुलिस को इसके बारे में सूचित किया, जो मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।आकांक्षा बिस्तर पर मृत पड़ी थी और उसके गले में दुपट्टा बंधा था।

जांच में खुलासा हुआ कि आकांक्षा का दोस्त अर्पित गुरिजला सोमवार को उससे मिलने आया था। अधिकारी के अनुसार, पुलिस को मामले में गुरिजला का हाथ होने का संदेह है, जो फरार है। अर्पित और आकांक्षा हैदराबाद में साथ काम करते थे। हाल में आकांक्षा बेंगलुरु आ गई थी।

Pc:IBC24



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.