स्वतंत्रता दिवस समारोह में Rahul Gandhi के साथ ऐसा क्या हुआ कि मच गया बवाल? रक्षा मंत्रालय को भी देनी पड़ी सफाई

Samachar Jagat | Friday, 16 Aug 2024 09:17:31 AM
What happened to Rahul Gandhi during the Independence Day celebrations that created a ruckus? The Defense Ministry also had to give an explanation

PC: prabhatkhabar

इंटरनेट डेस्क। देश में गुरुवार को 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से बनाया गया। पीएम मोदी ने इस मौके पर 11वीं बार लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीयी मंत्री, लोकसभा में प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस मौके पर पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य भी मौजूद रहे। इन्हीं के बीच में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी नजर आए। 

PC: aajtak

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुए राष्ट्रीय समारोह के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सीटिंग अरेंजमेंट पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पीछे की पंक्ति में बैठाने को लेकर ये विवाद खड़ा हुआ है। इस पर कांग्रेस नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

PC: indiatv 

नरेंद्र मोदी ने अपनी कुंठा दिखाई है
कांग्रेस की ओर जारी वीडियो पोस्ट के माध्यम से सुप्रिया श्रीनेत ने इस संबंध में पीएम मोदी को लेकर ही बड़ी बात बोल दी है। उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी  को स्वतंत्रता दिवस समारोह में पांचवी लाइन में बैठाकर नरेंद्र मोदी ने अपनी कुंठा दिखाई है। लेकिन इससे जननायक को फर्क नहीं पड़ता। वैसे भी... छोटे मन के लोगों से बड़ी चीजों की उम्मीद करना बेमानी है। वहीं कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बोल दिया कि रक्षा मंत्रालय इतना खराब व्यवहार क्यों कर रहा है। 

रक्षा मंत्रालय ने कही ये बात
वहीं इस पर रक्षा मंत्रालय की ओर से भी बयान आया है। रक्षा मंत्रालय ने अब इस पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि कहा कि आगे की लाइन हॉकी खिलाडिय़ों के लिए अलॉट की गई थी। इसी कारण राहुल गांधी को पीछे बैठना पड़ा। 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.