Weather update: इस बार मानसून की एंट्री होगी लेट, कई राज्यों में अब चलेगी हीट वेव, आज से राजस्थान में बढ़ेगा तापमान

Shivkishore | Tuesday, 06 Jun 2023 07:47:17 AM
Weather update: This time the entry of monsoon will be late, heat wave will continue in many states, temperature will increase in Rajasthan from today

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में इस बार मानसून से पूर्व ही अच्छी बारिश हुई है। लेकिन इस बार मौसम विभाग ने जो अनुमान जताया था उसके मुताबिक मानसून लेट हो रहा है। अगर और सालों के हिसाब से देखे तो केरल में अब तक मानसून की एंट्री हो चुकी होती है। लेकिन इस बार मानसून केरल में भी लेट पहुंचेंगे। 

मौसम विभाग की माने तो इस बार केरल में मानसून की एंट्री ही 8 जून के आस पास होगी। ऐसे में ये जितना लेट होगा उतना ही अन्य राज्यों में भी लेट ही पहुंचेगा। उधर मानसून के लेट होने के कारण ही पूर्वी भारत के राज्यों विशेषकर बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में गर्मी का संकट गहराता जा रहा है। यहां आने वाले दिनों में पूर्वी भारत के राज्यों में हीट वेव का संकट और बढ़ सकता है।

बात कर ले राजस्थान की तो यहां मानसून इस हिसाब से जुलाई में प्रवेश करेगा। वहीं अभी के मौसम की बात करें तो आज से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा और उसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। जिसके कारण एक बार फिर से प्रदेश के लोगों को गर्मी परेशान करेगी।

pc- abp news



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.