Weather update: आज देश के 23 राज्यों में कहर ढा सकती है बारिश, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम 

Samachar Jagat | Saturday, 13 Jul 2024 08:17:05 AM
Weather update: Rain may wreak havoc in 23 states of the country today, this will be the weather in Rajasthan

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में अभी मानसून मेहरबान नजर आ रहा है। हालांकि कई राज्य इस बारिश के कारण परेशानियों का सामना कर रहे हैं।  पहाड़ी और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश लोगों के लिए आफत बनी हुई है। वहीं बिहार में बिजली गिरने से बीते 24 घंटे में 21 और लोगों की मौत हुई है। असम में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इससे 12 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।

PC: livehindustan

मौसम विभाग की ओर से देश 23 राज्य में अलग-अलग स्थानों पर अगले पांच दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की ओर से देश के इन राज्यों के लिए बारिश के रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किए हैं।

शुक्रवार को जयपुर में हुई जमकर बारिश
शुक्रवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में रात को जमकर बारिश हुई। इस कारण कई जगहों पर बारिश का पानी सडक़ों पर भग गया। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की ट्रफलाइन के शुक्रवार को उत्तरी भारत की तरफशिफ्ट हो गई। इसी कारण अगाामी दो-तीन राजस्थान में मानसून कमजोर रहने की संभावना है। 

PC: 

PC: amarujala

इन संभागों में आज हो सकती है बारिश
वहीं राजस्थान में भी आज कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन हल्की मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं 16 जुलाई से पूर्वी राज्य के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में इजाफा होने की संभावना है। इसी के तहत कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्मीद है। 

PC:  rajasthantak

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.