Weather Update: पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश

varsha | Wednesday, 24 May 2023 01:59:46 PM
Weather Update: Rain in parts of Punjab and Haryana

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बुधवार को तड़के बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार यहां चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, बरनाला, मोहाली, फिरोजपुर, गुरदासपुर, अंबाला, हिसार, करनाल, पंचकुला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर समेत अन्य जगहों पर बारिश हुई है।

पिछले कई दिनों से यहां तापमान सामान्य से अधिक था। बारिश होने से अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई है।

Pc:Aaj Tak



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.