Weather update: 22 मई को एक्टिव होगा मानसून का नया सिस्टम, राजस्थान में फिर होगी बारिश

Shivkishore | Friday, 19 May 2023 07:41:59 AM
Weather update: New monsoon system will be active on May 22, it will rain again in Rajasthan

इंटरनेट डेस्क। इस बार गर्मी का मौसम शायद ही अपना रोद्र रूप दिखा पाए। उसका कारण है बार बार पश्चिमी विक्षोभ का एक्टिव हो जाना। वैसे देशभर के कई राज्यों में तापमान 44 डिग्री को पार कर गया है लेकिन इस बार गर्मी से लोगों को राहत है। इधर राजस्थान की बात करले तो पिछले दो से तीन दिनों से बारिश और आंधी का दौर जारी है।

मौसम विभाग की माने तो 22 मई को मानसून का नया सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है। इसके कारण राजस्थान में आंधी-बारिश का एक नया दौर शुरू होगा। जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस सिस्टम का असर 2-3 दिन तक रह सकता है और तापमान में भी गिरावट आएगी।

जानकारी के अनुसार राज्य में अभी भी बारिश और आंधी को दौर चल रहा है। रात में गंगानगर, हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में तूफानी बारिश के साथ ओले गिरे। हिंडौन सिटी में देर रात बारिश और आंधी का दौर चला। मौसम विभाग की माने तो 22 मई से राज्य में एक नया वेदर सिस्टम फिर से एक्टिव होने की संभावना है। 

pc- npg.news



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.