Weather notification: 35 जिलों में बारिश की संभावना, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Samachar Jagat | Saturday, 22 Jun 2024 10:04:24 PM
Weather notification: Possibility of rain in 35 districts, relief from scorching heat

 

उत्तर प्रदेश में आज मौसम मिलाजुला रहने वाला है। आज कई जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, वहीं कुछ जिले ऐसे भी हैं जो थोड़े गर्म रहेंगे, जैसे लखनऊ में आज तापमान में गिरावट आएगी, जिससे यहां का वातावरण ठंडा रहेगा।

वहीं प्रयागराज में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। जिससे वहां का वातावरण गर्म रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, अन्य जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बूंदाबांदी का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में आज मौसम बदलेगा। लखनऊ, कानपुर, बहराइच, चित्रकूट, मथुरा, अयोध्या और वाराणसी जैसे जिलों में आज तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। धूल भरी हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा पूरे प्रदेश के तापमान में भी आज एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। फिलहाल उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच आ गया है। लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिल गई है। लू का कहर भी अब कम होता नजर आ रहा है। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अब तापमान में गिरावट देखी जा रही है, जिससे गर्मी का कहर कम हुआ है। आने वाले एक-दो दिन में लोगों को और राहत मिलेगी, क्योंकि मानसून पर नजर रखी जा रही है और मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कल से लखनऊ के आसपास के जिलों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। रविवार से अगले पांच-छह दिनों में यूपी के 35 से ज्यादा जिलों में बारिश हो सकती है। लखनऊ समेत पूर्वी यूपी में रविवार से बूंदाबांदी शुरू हो जाएगी। हालांकि पश्चिमी क्षेत्र के जिलों को बारिश के लिए इंतजार करना पड़ेगा। यहां गिरेगा तापमान लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, झांसी, आगरा, गोरखपुर, बलिया चुरुक, बहराइच, फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, मथुरा, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में अगले तीन दिनों तक गर्मी का कहर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इन जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पूरे उत्तर प्रदेश में आज वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुंदेलखंड में गर्मी रहेगी। यहां आज अधिकतम तापमान 41 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। यहां न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है। इन जिलों में चलेगी तेज हवा

उरई, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और इटावा। आज आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई में तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। यहां न्यूनतम तापमान भी 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.