Travel Tips: मानसून में करें गोवा की सैर, कम बजट में यादगार बन जाएगा टूर

Samachar Jagat | Friday, 19 Jul 2024 12:10:23 PM
Travel Tips: Visit Goa in monsoon, the tour will become memorable in low budget

इंटरनेट डेस्क। बारिश के मौसम में बहुत से लोगों को घूमना पसंद होता है। अगर आपका इस मौसम में लाइफ पार्टनर के साथ कही पर घूमने का प्लान है तो आप गोवा जा सकते हैं। सितंबर से लेकर फरवरी तक का समय यहां घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है। इस दौरान गोवा का मौसम बेहद सुहावना होता है। 

गोवा अपने बीचेज के कारण सुर्खियों में बना रहता है। यहां पर बहुत से खूबसूरत बीचेज हैं। आप यहां पर सुकून से पार्टनर के साथ कुछ वक्त बिता सकते हैं।  मानसून में गोवा आने वाले पर्यटकों की संख्या लगभग बहुत ही कम होती है। इसी कारण इस मौसम में आपको यहां पर घूमने में ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। कम भीड़ में यहां पर शांति से घूमने- फिरने का आनंद आप ले सकते हैं। 

गोवा का ऑफ सीजन होता है मानसून
वहीं मानसून गोवा का ऑफ सीजन होता है। इसी कारण अन्य मौसम के मुकाबले इस समय फ्लाइट्स भी सस्ती हो जाती है। बहुत ही कम पैसों में आप यहां की यात्रा कर सकते हैं। 

कम बजट में मिल जाते हैं अच्छे होटल
इस मौसम में आपको होटल कम दाम पर ही उपलब्ध हो जाएंगे। सर्दियों में इनके दाम डबल हो जाते हैं। आप कम बजट में में इस दौरान अच्छे- खासे होटल्स में रहने का मजा ले सकते हैं। कम राशि में ही आपको बीच कॉटेजेज भी मिल जाएंगे। गोवा का सी फूड दुनियाभर के पर्यटकों को पसंद आते हैं। यहां का भोजन आपको बहुत ही पसंद आएगा। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। 

PC: herzindagi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.