भाजपा सरकार का लीकतंत्र व लचरतंत्र युवाओं के लिए घातक है: Priyanka Gandhi

Samachar Jagat | Thursday, 20 Jun 2024 09:01:37 AM
The BJP government's laxity and corruption is harmful for the youth: Priyanka Gandhi

इंटरनेट डेस्क। शिक्षा मंत्रालय की ओर से यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षा रद्द करने के निर्णय को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रिंयका गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात कही है।

उन्होंने इस संबंध में ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार का लीकतंत्र व लचरतंत्र युवाओं के लिए घातक है। नीट परीक्षा में हुए घपले की खबरों के बाद अब 18 जून को हुई नेट की परीक्षा भी गड़बडिय़ों की आशंका के चलते रद्द की गई। क्या अब जवाबदेही तय होगी? क्या शिक्षा मंत्री इस लचरतंत्र की जिम्मेदारी लेंगे?

इससे पहले शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया कि गृह मंत्रालय के अधीन भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र  से प्राप्त इनपुट के आधार पर यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है। शिक्षा मंत्रालय ने माना की प्रथम दृष्टया संकेत मिलता है कि परीक्षा की शुचिता से समझौता किया गया है।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.