मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी का निधन, दिल्ली के एम्स में ली अन्तिम सांस

Samachar Jagat | Thursday, 12 Sep 2024 04:43:21 PM
Sitaram Yechury, general secretary of Communist Party of India (Marxist), passed away, breathed his last at AIIMS, Delhi

इंटरनेेट डेस्क। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। पिछले कुछ समय से सांस की शिकायत से जूझ रहे सीताराम येचुरी ने दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

देश की राजनीति में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी को निमोनिया के इलाज के लिए 19 अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था। यहां पर संक्रमण गंभीर होने के बाद येचूरी को गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया था। 

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के दिग्गज नेता सीताराम येचुरी 12 अगस्त 1952 को चेन्नई में एक तेलुगू भाषी परिवार में जन्म हुआ था। दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडल के साथ उन्होंने स्नातक की थी। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से एमए की डिग्री भी हासिल की थी। इसके बाद सीताराम येचुरी ने देश की राजनीति में अपनी विशेष पहचान बनाई।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.