Sharad Pawar: शरद पवार को मिली जान से मारने की धमकी, प्रशासन आया हरकत में

Shivkishore | Saturday, 10 Jun 2023 07:48:10 AM
Sharad Pawar: Sharad Pawar received death threats, the administration swung into action

इंटरनेट डेस्क। देश और महाराष्ट्र की राजनीति के प्रमुख चेहरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चीफ शरद पवार को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद उनकी सुरक्षा को और पुख्ता कर दिया गया है। इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो शिंदे ने ट्वीट कर कहा कि सरकार ने धमकी को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा, ’’पुलिस अधिकारियों से फोन पर बात की और जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आगे लिखा शरद पवार देश के बड़े नेता हैं, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है।

सरकार की और से पूरी जिम्मेदारी निभाई जाएगी। पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं राज्या के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, हाराष्ट्र की राजनीति की एक अच्छी परंपरा है। राजनीतिक स्तर पर मतभेद हैं, लेकिन मनभेद नहीं है। किसी भी नेता को धमकी देना, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

pc- abp news
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.