Jammu-Kashmir और Haryana के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम का हुआ ऐलान, 4 अक्टूबर को आएगा परिणाम

Samachar Jagat | Friday, 16 Aug 2024 03:49:35 PM
Schedule for assembly elections in Jammu-Kashmir and Haryana announced, results to be declared on October 4

इंटरनेट डेस्क। चुनाव आयोग की ओर से आज जम्मू-कश्मीर और हरिणाणा विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज पीसी कर चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में तीन और हरियाणा में एक चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ऐलान किया कि जम्मू-कश्मीर में 18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे। वहीं हरियाणा में 1 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव करवाए जाएंगे। दोनों राज्यों का चुनाव परिणाम एक साथ 4 अक्टूबर को आएगा। 

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव होगा। जम्मू-कश्मीर में इस बाद विधानसभा चुनाव के लिए कुल 11838 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। वहीं हमेशा की तरह अलग से महिला पोलिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे।  मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इस दौरान कहा कि जम्मू-कश्मीर में 360 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनेंगे और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। 

PC: outlookindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.