दोबारा ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष बने Sam Pitroda, पहले इस बयान के कारण देना पड़ा था इस्तीफा

Samachar Jagat | Thursday, 27 Jun 2024 09:59:30 AM
Sam Pitroda again became the President of Overseas Congress, earlier he had to resign due to this statement

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस ने एक फिर से सैम पित्रोदा को ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने उन्हें फिर से इस पद पर नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने एक बयान के माध्यम से कहा कि कहा कि सैम पित्रोदा की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है। आपको बता दें कि सैम पित्रोदा को इस साल मई में चुनाव के दौरान अपने एक बयान पर विवाद खड़ा होने के बाद ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था। 

खबरों के अनुसार, इस दौरान उन्होंने एक साक्षात्कार में भारत में लोकतंत्र पर टिप्पणी करते हुए बोल दिया था कि भारत एक विविधतापूर्ण देश है जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे नजर आते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरे जैसे दिखते हैं और शायद दक्षिण के लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं।

इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने सैम पित्रोदा को घेर लिया था। इसके बाद उन्होंने ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस ने उस समय सैम पित्रोदा के इस बयान से अपने आप को अलग रखा था।

PC:  moneycontrol
 अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.