Rajasthan: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने सीएम गहलोत पर किया पलटवार, बताया दिया एक नंबर का....

Shivkishore | Tuesday, 09 May 2023 08:46:39 AM
Rajasthan: Union Minister Gajendra Singh retaliated on CM Gehlot, told a number....

इंटरेनट डेस्क। राजस्थान में चुनावों में भले ही 6 महीने का समय बचा हो लेकिन राजनीति अभी से शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक बयान ऐसा है जिसके बाद राजस्थान की राजनीति में भूचाल आ गया है। इस बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस पायलट खेमे के विधायक बगले झांक रहे है। 

हालांकि गहलोत का उनकी सरकार को बचाने में वसुंधरा राजे का सहयोग रहा ये बयान कितना सच है ये तो खुद गहलोत या फिर वसुंधरा राजे ही बता सकती है। लेकिन इस बयान के बाद खुद राजे भी कह रही है की गहलोत ने मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे है। वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने भी गहलोत पर निशाना साधा है।

गजेंद्र सिंह का कहना है की सीएम अशोक गहलोत झूट बोल रहे है और एक नंबर के झूठे है। अगर वो सच्चे है तो उन्होंने लेनदेन करने वाले विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज क्यां नहीं करवाया। गजेंद्र सिंह ने कहा की वो अपनी ही पार्टी के विरोधी खेमे को गद्दार साबित करना चाहते है। 

pc- jansatta



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.