Rajasthan: OPS को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, पीएम मोदी को इस मामले में बता दिया बहुत बड़ा....

Shivkishore | Tuesday, 06 Jun 2023 12:10:34 PM
Rajasthan: Gehlot's big statement regarding OPS, told PM Modi very big in this matter....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पांच महीन के बाद विधानसभा के चुनाव है और इन चुनावों के पहले ही भाजपा और कांग्रेस ने अपनी और से तैयारिया शुरू कर दी है। भाजपा की और से पीएम मोदी तो कांग्रेस की और से सीएम अशोक गहलोत प्रदेश के दौरे कर रहे है। साथ ही दोनों अपनी अपनी योजनाओं के बारे में बताते रहते है।

इधर आरोप प्रत्यारोप के दौर भी इस बीच चलते ही रहते है। इन सबके बीच सीएम अशोक गहलोत ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा की ओपीएस के मामले पर पर प्रधानमंत्री जिद्दी हैं। लोकतंत्र में ये ठीक नहीं है। वो जो सोच लेते हैं वही करते हैं। हिमाचल में जिद के कारण ही उनकी सरकार चली गई। सीएम गहलोत ने कहा वहां के तत्कालीन सीएम ने कहा था, ओपीएस पर विचार करो। उन्होंने साफ मना कर दिया। 

सीएम अशोक गहलोत ने कहा उस टाइम मैं भी एक मीटिंग में था। मैंने भी उनको कहा था एक बार ओपीएस को एग्जामिन करवा लो। वो बोले- मैंने करवा लिया था, सीएम रहते हुए ठीक नहीं है। ऐेसे में गहलोत ने कहा की पीएम जिद्दी हैं जो लोकतंत्र में ठीक नहीं है।

pc- indianexpress.com



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.