Rajasthan Elections 2023: गहलोत के OSD ने किया अब लाल डायरी का जिक्र, कहा-वैभव पहले ही मान चुके थे हार...

Shivkishore | Thursday, 07 Dec 2023 08:51:46 AM
Rajasthan Elections 2023: Gehlot's OSD now mentioned Lal Diary, said - Vaibhav had already accepted defeat...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है भाजपा बहुमत में आ चुकी है, लेकिन कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम गहलोत पर उनके ओएसडी लोकेश शर्मा आरोप लगाते नहीं थक रहे है।  वो एक बाद एक आरोप-प्रत्यारोप लगाते जा रहे है। उन्होंने एक बार फिर ट्वीट कर कहा-जो बात मैंने चुनाव परिणाम आने के बाद रखी उसे अशोक गहलोत जी के पुत्र श्री वैभव गहलोत पहले ही मान चुके थे।

ट्वीट कथित लाल डायरी का जिक्र करते हुए कहा की राजेंद्र गुढ़ा द्वारा चुनाव से पूर्व उजागर वायरल पन्ने के अनुसार पहले ही वैभव मान चुके थे कि-पापा इसलिए वापिस सरकार नहीं बना पाते हैं.. हर बार इस बार भी, मैं लिखके दे...। बता दें इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने विधानसभा चुनाव में हार के लिए गहलोत को जिम्मेदार ठहराया था।

लोकेश शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस राजस्थान में निसंदेह रिवाज बदल सकती थी, लेकिन गहलोत कोई बदलाव नहीं चाहते थे। यह कांग्रेस की नहीं, बल्कि गहलोत की हार है।

PC- tv9
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.