Rajasthan: BJP प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने लाल डायरी को लेकर फिर साधा निशाना, खरगे और गहलोत को लेकर बोल दी ऐसी बात....

Shivkishore | Thursday, 07 Sep 2023 11:59:53 AM
Rajasthan: BJP State President Joshi again targeted Lal Diary, said such things about Kharge and Gehlot....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदी का आ चुके है और उसके साथ ही माहौल भी बनने लगा है। राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे आरोप प्रत्यारोप लगा रही है और लोगों के बीच में एक दूसरे की कमी गिनाने कीे कोशिश की जा रही है। इधर बुधवार को  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राजस्थान के भीलवाड़ा के दौरे पर रहे और लोगों को संबोधित किया।

इस दौरान खरगे ने लाल डायरी को लेकर कहा की भाजपा हमे डायरी के नाम पर डरा रही है, डायरी में कुछ है तो सामने लाओ। वहीं इस बयान के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने हमला बोला है। जोशी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि लाल डायरी में ऐसा क्या है। जिससे पूरी कांग्रेस में हड़बड़ी मची है। मुख्यमंत्री गहलोत को लाल डायरी पर खड़गे से भी बयान दिलवाना पड़ा। 

इस दौरान जोशी ने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में जिन जगहों पर महिलाओं और लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ है वहां जाते तो उन्हें हकीकत पता चलती। खरगे भीलवाड़ा आए हैं वहां एक बच्ची को जिंदा जला दिया गया। सीपी जोशी ने कहा कि खरगे भीलवाड़ा में अशोक गहलोत की तारीफ कर रहे थे। लेकिन, जब खरगे जी पर्यवेक्षक बनकर आए थे और यहां के विधायकों ने उन्हें ठेंगा दिखा दिया था। उन्हें वह दिन भी याद होंगे। 

PC- ABP NEWS


 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.