Rajasthan: भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ ने चूरू में पीएम मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

Samachar Jagat | Saturday, 20 Jul 2024 02:39:19 PM
Rajasthan: BJP leader Rajendra Rathore made a big statement about PM Modi in Churu

इंटरनेट डेस्क।  राजस्थान में आगामी समय में पांच विधानसभा सीटों के लिए उप चुनाव होना है। इसके लिए भाजपा की ओर से तैयारियां शुरू की जा चुकी है। इसी बीच पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने आज चूरू के दादाबाड़ी में आयोजित भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। 

राजस्थान भाजपा के  दिग्गज नेता राजेन्द्र राठौड़ ने आज ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं स्पष्ट नीति-नीयत के साथ केंद्र सरकार का 10 वर्ष का कार्यकाल गांव, किसान-किसानी, वंचित, पीडि़त, दलित, युवा और महिलाओं को समर्पित रहा है। देवतुल्य जनता का मोदी के प्रति इस अटूट विश्वास के कारण ही देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार है। 

आज चूरू के दादाबाड़ी में आयोजित भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में सम्मिलित हुआ। बैठक में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से विभिन्न राजनीतिक  मुद्दों एवं पार्टी की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की।

PC: x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.