Rajasthan Assembly by-election: आज होगा सात सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान! इतने बजे पीसी करेगा निर्वाचन आयोग 

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Oct 2024 12:33:59 PM
Rajasthan Assembly by-election: Election dates for seven seats will be announced today!

इंटरनेट डेस्क। झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के लिए आज भारत निर्वाचन आयोग  दोपहर 3:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस दौरान चुनाव आयोग की ओर से राजस्थान विधानसभा की 7 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों  का ऐलान भी किया जा सकता है। खबरों के अनुसार, आज  चुनाव आयोग की ओर से देश की 50 सीटों पर होने हैं उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जा सकता है।

चुनाव आयोग की ओर से आज राजस्थान की दौसा, देवली-उनियारा, सलूम्बर, झुंझुनू, चौरासी, खींवसर और रामगढ़ विधानसभा सीटों के लिए विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। 

सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव इसके लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। हाल ही में इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी  की प्रदेश कोर कमेटी और दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पर बैठक हो चुकी हैं। इसमें 3-3 उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार करने की बात सामने आई है। 

 कांग्रेस ने इन चार सीटों पर दर्ज की थी जीत
आपको बता दें कि गत साल हुए विधानसभा चुनाव में में कांग्रेस  ने रामगढ़, दौसा, झुंझुनूं और देवली उनियारा सीट जीती थी। अब कांग्रेस को सीटें बचाने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। वही कांग्रेस की नजर खींवसर, चौरासी और सलूंबर को जीतने पर भी नजर है। इसी कारण उसे  जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवार की तलाश है। गत वर्ष भाजपा ने  सलूंबर सीट पर जीत हासिल की थी। उसे ये सीट बचानी होगी। सत्ता में होने के कारण भाजपा सभी सात सीटों पर जीत दर्ज करना चाहेगी।

PC: outlookindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.