Rahul Gandhi ने दिया ये बड़ा बयान, कहा- लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी छाती चौड़ी कर...

Samachar Jagat | Wednesday, 04 Sep 2024 02:37:19 PM
Rahul Gandhi made this big statement

इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का प्रचार अभियान आज से शुरू हो चुका है। इसका शुभारंभ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज प्रदेश के दो पूर्व अध्यक्षों के समर्थन में संगलदान (रामबन) में रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस दौरान बोल दिया कि लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी छाती चौड़ी कर के आते थे, अब उनके कंधे झुक गए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि इस बार पीएम मोदीने संसद में घुसने से पहले संविधान माथे पर लगाया और फिर अंदर गए।

इस दौरान राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने बोल दिया कि बीजेपी का काम नफरत फैलाने का है, हमारा काम मोहब्बत फैलाने का है। वे तोड़ते हैं, हम जोड़ते हैं। जम्मू-कश्मीर में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां पर लम्बे समय बाद विधानसभा चुनाव होंगे।

PC: x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.