Priyanka Gandhi वायनाड से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव! राहुल गांधी ने भी कही थी ये बात

Samachar Jagat | Friday, 14 Jun 2024 10:06:47 AM
Priyanka Gandhi will contest Lok Sabha elections from Wayanad! Rahul Gandhi had also said this

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बार दो लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। उन्होंने लगातार दूसरी बार केरल की वायनाड सीट पर जीत दर्ज करने के साथ ही उत्तर प्रदेश की रायबरेली पर भी कब्जा किया है। राहुल गांधी को इन दोनों में से जल्द ही एक सीट से इस्तीफा देना होगा। राहुल गांधी दोनों में से किस सीट से इस्तीफा देंगे, इस संबंध में अभी अटकलों का दौर जारी है।

अभी तक राहुल गांधी ने आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं किया है कि वह किस सीट को छोड़ेंगे। कयास लग रहे हैं कि राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके साथ ही ये भी अटकलें लगनी शुरू हो गई है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी संसदीय पारी शुरुआत करने वाली हैं। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार, राहुल गांधी अगर वायनाड सीट से इस्तीफा देते हैं तो वहां से प्रियंका गांधी कांग्रेस उम्मीदवार बन सकती हैं। 
राहुल गांधी ने कही थी ये बात
हाल ही में खुद राहुल गांधी ने यह कहकर अपनी बहन प्रियंका गांधी के चुनाव मैदान में उतरने की बात को हवा दे दी कि अगर उनकी बहन वाराणसी से चुनाव लड़ रही होती तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो-तीन लाख वोटों से चुनाव हार जाते। 

राहुल गांधी का रायबरेली सीट से सांसद बने रहना लगभग तय
सूत्रों से मिली खबरों की मानें तो राहुल गांधी का राष्ट्रीय राजनीति में यूपी के महत्व के कारण रायबरेली सीट से सांसद बने रहना लगभग तय है। अमेठी में जीत दर्ज करने वाले किशोरी लाल शर्मा भी राहुल गांधी से रायबरेली सीट बरकरार रखने का आग्रह किया है। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख के सुधाकरन भी संकेत दे चुके हैं कि राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा दे सकते हैं। 

PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.