प्रधानमंत्री Narendra Modi के पास है इतने करोड़ की संपत्ति, जानें उनसे जुड़ी ये बातें

Samachar Jagat | Wednesday, 12 Jun 2024 12:47:16 PM
Prime Minister Narendra Modi has assets worth so many crores, know these things related to him

इंटरनेट डेस्क। नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं। एक बार फिर से देश में एनडीए की सरकार का गठन हुआ है। इस बार एनडीए को 293 लोकसभा सीटों पर जीत मिली है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी अकेले बहुमत हासिल करने में असफल रही है। भाजपा को इस बार केवल 240 सीटों पर ही जीत मिली है। आज हम आपको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुल सपंत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ही चुनावी हलफनामे के माध्यम से दी थी। 

वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करते समय दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, पीएम मोदी की कुल 3.02 करोड़ रुपए हैं। इसमें भारतीय स्टेट बैंक में दो करोड़ 89 लाख 45 हजार 598 रुपए की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) शामिल है। उनके पास केवल 52,920 रुपए ही नकद है। चुनावी शपथपत्र के अनुसार, उनके पास अचल संपत्ति नहीं है। इस खाने में उन्होंने शून्य लिखा है। 

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.