महिलाओं के लिए PM Modi ने लॉन्च की सुभद्रा योजना, हर साल मिलेंगे इतने रुपए

Hanuman | Tuesday, 17 Sep 2024 12:44:20 PM
PM Modi launched Subhadra Yojana for women, this much money will be given every year

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने जन्मदिन पर सुभद्रा योजना को लॉन्च कर महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। हालांकि ये योजना केवल ओडिशा की महिलाओं के लिए ही लॉन्च की गई है। इसका लाभ लगभग प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं को दिया जाएगा।

सुभद्रा योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को सालाना दस हजार रुपए दो बार 5-5 हजार रुपए की किस्तों में मिलेगा। इस सरकारी योजना को साल 2024-25 से लेकर 2028-29 तक चलाया जाएगा। इस योजना के तहत पांच सालों में लाभार्थी महिलाओं को कुल 50 हजार रुपए मिलेंगे। लाभार्थी महिलाओं को डेबिट कार्ड भी प्रदान किए जाएंगे।

इसके तहत हर एक ग्राम पंचायत और शहरी निकाय में सबसे ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाली 100 महिलाओं को 500 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। सुभद्रा योजना का लाभ ओडिशा की 21 से 60 साल के बीच की उम्र की महिलाएं ले सकेंगी। हालांकि इस योजना का लाभ सरकारी कर्मचारी या करदाता महिलाएं नहीं ले सकती हैं।

PC:  cnbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.