PM Modi: चुनावी सभा में पीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-भाजपा है तो विकास है

Shivkishore | Monday, 06 Nov 2023 09:18:11 AM
PM Modi: In the election rally, PM targeted Congress, said - If there is BJP then there is development.

इंटरनेट डेस्क। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। इन राज्यों में मध्य प्रदेश भी शामिल है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार में जुट गए है। पीएम मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश में चुनाव रैली को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर बरसे।

यहां उन्होंने सिवनी में रैली की और जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि, एमपी के मन में बीजेपी है मोदी के मन में एमपी है।
उन्हाेंने आगे बोलते हुए कहा की जनता जनार्दन ने मोदी को जिताने की गांरटी ली है, और एक बार फिर मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश एक स्वर से कह रहा है, भाजपा है तो भरोसा है, भाजपा है तो विकास है, भाजपा है तो बेहतर भविष्य है।

pc- jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.