Nitish Kumar की पार्टी मोदी सरकार में कर सकती है इन मंत्रालयों की मांग, ये नेता बन सकते हैं मंत्री

Samachar Jagat | Saturday, 08 Jun 2024 09:34:52 AM
Nitish Kumar's party can demand these ministries in Modi government, these leaders can become ministers

इंटरनेट डेस्क। नरेन्द्र मोदी रविवार को लगतार तीसरी बाद देश के प्रधानमंत्री बन जाएंगे। वह नौ जून को एक बार फिर से पीएम पद की शपथ लेंगे। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की पूरी संभावना है।  

भारतीय जनता पार्टी को इस बार पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। अब पार्टी को सरकार बनाने के लिए एनडीए के सहयोगी दलों पर निर्भर रहना पड़ेगा। इसी कारण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यू)की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। इसी कारण तो इस बार जेडीयू तीन सीटों, एक पूर्ण कैबिनेट मंत्री पद और दो राज्य मंत्री पद की दौड़ में शामिल है। 

जेडीयू ने इस बार जीती है 12सीटें
जेडीयू ने गत लोकसभा चुनाव में 16 सीटों पर जीतकर चार सीटें मांगी थीं, लेकिन भाजपा ने हार नहीं मानी और जेडीयू कैबिनेट से बाहर रही। इस बार समीकरण अलग ही है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए जेडीयू की सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस बार पार्टी को केवल 12 सीटों पर जीत मिली है। 

इन मंत्रालयों पर है जेडीयू की नजर
खबरों की मानें नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की नजर इस बार प्रतिष्ठित रेल मंत्रालय, कृषि और ग्रामीण विकास पर है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार पहले केंद्रीय रेल मंत्री रह चुके हैं। जनता दल (यू) इस बार मंत्री पदों के मामले में भाजपा से जमकर मोलभाव करने से पीछे नहीं हटेगी। इस बार पार्टी की ओर से ललन सिंह और केसी त्यागी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.