Net Worth: बिजनेसमैन रतन टाटा का निधन, अपने पीछे छोडक़र गए हैं अथाह संपत्ति, जानें ये बातें

Hanuman | Thursday, 10 Oct 2024 08:02:15 AM
Net Worth: Businessman Ratan Tata passed away, leaving behind immense wealth, know these things

इंटरनेट डेस्क। दिग्गज बिजनेसमैन और अरबपति रतन टाटा ने बुधवार को 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्या के कारण मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हुआ। रतन टाटा ने अपनी प्रतिभा के दम पर दुनिया के दिग्गज बिजनेसमैन ने अपनी विशेष पहचान बनाई थी। आज हम आपको रतन टाटा की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकार आपकी नींद ही उड़ जाएगी। 

खबरों के अनुसार, दिग्गज बिजनेसमैन और अरबपति रतन टाटा अपने पीछे अनुमानित करीब 3800 करोड़ रुपए की संपत्ति छोडक़र गए हैं। उनका बिजनेस पूरी दुनिया में फैला हुआ है। उनके समूह की 100 से अधिक लिस्टेड और अनलिस्टेड कंपनियां संचालित है। इनका कुल कारोबार करीब 300 अरब डॉलर का बताया जाता है। 

रतन टाटा ने 1991 से 2012 तक संभाली थी ग्रुप की कमान
आपको बात दें कि रतन टाटा ने 1991 से 2012 तक ग्रुप की कमान संभाली थी। उन्होंने अपने नेतृत्व में समूह का देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में डंका बजाया था। वह साल 2012 तक रतन टाटा कंपनी ने चेयरमैन थे। 

कमाई का बड़ा हिस्सा देते थे दान, हर किसी की करते थे हरसंभव मदद
आपको बता दें कि रतन टाटा अपनी आय का बड़ा हिस्सा दान में देते थे। खबरों के अनुसार, टाटा ट्रस्ट होल्डिंग कंपनी के तहत फर्मों द्वारा की गई कुल कमाई का 66 प्रतिशत दान देते थे। वह मदद करने में किसी से पीछे नहीं रहते थे। हर किसी की हरसंभव मदद करते थे। 

PC: livehindustan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.