Narendra Modi अब चलाएंगे मजबूर सरकार! भाजपा को नहीं मिला है बहुमत

Samachar Jagat | Wednesday, 05 Jun 2024 08:25:14 AM
Narendra Modi will now run a helpless government! BJP has not got majority

इंटरनेट डेस्क। 18वीं लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। एनडीए ने लगातार तीसरी बार बहुमत हासिल कर लिया है। हालांकि अबकी बार भारतीय जतना पार्टी नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व खुद के दम पर बहुमत हासिल करने में असफल रही है।

इस बार एनडीए भी तीन सौ का आंकड़ा नहीं छू सका है। उसे केवल 292 सीटे ही मिली है। वहीं इंडिया गठबंधन ने अबकी बार अच्छा प्रदर्शन करते हुए 233 सीटों पर कब्जा किया है। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 272 का है, जो एनडीए ने हासिल कर लिया है।

भारतीय जनता पार्टी को इस बाद नुकसान झेलना पड़ा है। वह केवल 240 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी है। वहीं कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 99 सीटों पर जीत दर्ज की है।  इस बार 96.88 करोड़ मतदाताओं में से 64.2 करोड़ मतदाताओं ने वोट देकर रिकॉर्ड बनाया है। 

भाजपा को इन राज्यों में हुआ भारी नुकसान
इस बार यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान में लोगों को चौंकाने वाले नतीजे देखने को मिले हैं।  इन तीनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को नुकसान झेलना पड़ा है। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को 11 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है।  

भारतीय जनता पार्टी को सहयोगी दलों पर निर्भर होकर चलानी पड़ेगा सरकार
अब केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी को सहयोगी दलों पर निर्भर होकर सरकार चलना पड़ेगा। एनडीए की सरकार में अब नीतिश कुमार और चन्द्रबाबू नायडू की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की पूरी संभावना है।

PC: livemint,  livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.