Monsoon update: केरल में मानूसन की एंट्री होगी इस बार लेट, जाने अपने तय समय से कितने दिन बाद देगा दस्तक

Shivkishore | Wednesday, 17 May 2023 08:06:09 AM
Monsoon update: Entry of monsoon in Kerala will be late this time, know how many days later it will knock

इंटरनेट डेस्क। गर्मी का सीजन चल रहा है लेकिन उसके साथ ही अब मानसून की शुरूआत होने वाली है। जून के शुरूआत में देश में मानसून दस्तक दे देता है। इसकों लेकर मौसम विभाग की एजेसिंयों की और से नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है की इस बार मानसून अपने तय समय से चार दिन बाद एंट्री करेगा। 

मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल मॉनसून थोड़ी देरी से आ सकता है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस साल मॉनसून 04 जून तक एंट्री लेगा। वैसे दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 1 जून को केरल में प्रवेश करता है। लेकिन इस बार मॉनसून के केरल में प्रवेश करने की तारीख 04 जून बताई जा रही है।

बताया जा रहा है की केरल में मॉनसून की शुरुआत सामान्य से चार दिन की देरी से होगी। पिछले साल मॉनसून की एंट्री 29 मई को हुई थी। मौसम विभाग ने पिछले महीने बताया था कि इस साल भारत में सामान्य बारिश होनी है। अल-नीनो के बावजूद भी इस साल भारत में सामान्य बारिश दर्ज की जाएगी।

pc-hamaramahanagar.net



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.