Delhi आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर हुआ बड़ा हादसा, छत गिरने से एक की मौत, छह घायल

Samachar Jagat | Friday, 28 Jun 2024 12:02:29 PM
Major accident at Terminal-1 of Delhi IGI Airport, one dead, six injured due to roof collapse

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। यहां पर भारी बारिश के कारण आज सुबह आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर एक बड़ा हादसा हुआ। आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिरने से यहा ंपर एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली फायर सर्विस की तरफ से इस प्रकार की जानकारी दी गई है। इस हाससे 6 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे की चपेट में कई गाडिय़ां भी आ गईं। 

हादसे में जान गंवाने वाले वाले व्यक्ति  के परिजनों को मिलेंगे 20 लाख रुपए
बारिश के कारण हुए इस हादसे में जान गंवाने वाले वाले व्यक्ति के परिजनों को सरकार की ओर से  20 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने का ऐलान किया है। वहीं घायलों को 3-3 लाख रुपए दिए जाएंगे। 

नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने ली जानकारी
खबरों के अनुसार, तेज हवाओं और बरसात के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 के प्रस्थान गेट के बाहर ड्रॉपिंग एरिया में छत का एक हिस्सा ढह गया। जानकारी मिलने पर नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना एवं नुकसान की जानकारी ली।

हादसे के बाद हवाई अड्डे पर मच गई अफरा-तफरी
सूत्रों के अनुसार, आज करीब छह बजे ड्रॉपिंग एरिया में छत को संभालने के लिए लगाया गया लोहे का एक विशाल खंभा एवं छत का कुछ हिस्सा अचानक गिर गया इसके कारण कुछ टैक्सी चालक और अन्य लोग घायल हो गए। इसके बाद हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायलों को करीब अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

PC: ndtv 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.