Lok Sabha: अखिलेश और डिंपल यादव के नाम दर्ज होगा ये बड़ा रिकॉर्ड, जान लें आप

Samachar Jagat | Thursday, 13 Jun 2024 03:34:44 PM
Lok Sabha: This big record will be registered in the name of Akhilesh and Dimple Yadav, you should know

इंटरनेट डेस्क। इस बार के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) को अच्छी सफलता मिली है। सपा ने इस बार लोकसभा चुनाव में तीस से अधिक सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी को झटका दिया था। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने भी इस लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। अब उनके नाम एक रिकॉर्ड दर्ज होने वाला है।

वह अब लोकसभा में पहुंचने वाले यूपी के पहले जोड़े होंगे। दोनों ने पहली बार एक साथ लोकसभा चुनाव में जीत हासिल है। अखिलेश और डिंपल पहले भी लोकसभा सांसद रह चुके हैं, लेकिन दोनों अलग-अलग समय पर संसद पहुंचे थे।

इससे पहले पप्पू यादव ने उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई थी। बिहार के सांसद पप्पू यादव और उनकी पत्नी रंजीता रंजन एक साथ चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाला पहला कपल बना था। रंजीता और पप्पू यादव ने साल 2004 और 2014 में एकसाथ चुनाव जीता था।

PC: abplive



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.