Lok Sabha Elections: राजस्थान में भाजपा को होगा कितनी सीटों का नुकसान? प्रशांत किशोर ने किया दावा

Samachar Jagat | Friday, 24 May 2024 08:36:56 AM
Lok Sabha Elections: How many seats will BJP lose in Rajasthan? Prashant Kishore claimed

इंटरनेट डेस्क। देश में छठे चरण का मतदान शनिवार को होगा। इस चरण में देश की 58 सीटों के लिए मतदान होगा। इसके बाद अन्तिम चरण का मतदान एक जून  को होगा। सात चरण का मतदान होने के बाद चार जून को परिणाम आएगा।

इसके बाद साफ हो जाएगा कि देश में किस दल की सरकार बनेगी। राजनीतिक विश्लेषकों द्वारा चुनाव परिणाम को लेकर अपना-अपना आंकलन दर्शाया जा रहा है। अब एक टीवी इंटरव्यू में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर अपना आंकलन बताया है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान बता दिया कि भारतीय जनता पार्टी के लिए अपने दम पर 370 सीटें हासिल करना असंभव है। उनका मानना है कि भाजपा को लगभग 300 सीटें  मिल सकती हैं। प्रशांत किशोर ने राजस्थान को लेकर भी कहा कि यहां पर भारतीय जनता पार्टी को 3-5 सीटों के नुकसान की संभावना है। प्रशांत किशोर के अनुसार, लोकसभा चुनाव में इस बार भी भाजपा को बहुत मिल जाएगा।

PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.