Lok Sabha Elections: एग्जिट पोल्स को लेकर अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर ही साध दिया निशाना, बोल दी ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Monday, 03 Jun 2024 01:24:28 PM
Lok Sabha Elections: Ashok Gehlot targeted PM Modi regarding exit polls, said this big thing

इंटरेनेट डेस्क। देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल्स भी सामने आ गए हैं। लगभग सभी एग्जिट पोल्स में इस बार भी भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत दिखाई गई है। वहीं कांग्रेस को एग्जिट पोल्स पर विश्वास नहीं है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तो एग्जिट पोल्स को लेकर बड़ी बात बोल दी है।  

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एग्जिट पोल्स आने के बाद ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट किया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह धमकाने वाली भाषा का इस्तेमाल परसों की पब्लिक रैली में किया था उसी का असर आज एग्जिट पोल्स में दिख रहा है और चैनल उसी डर में भाजपा को एकतरफा जीतता हुआ दिखा रहे हैं। जनहित इसी में है कि एग्जिट पोल्स का हाल 2004 की तरह हो। 

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बड़ी जीत का दावा किया है। अब कल पता चल जाएगा कि केन्द्र में किस दल की सरकार बनेगी।
PC: patrika

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.