नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने अब लिया है ये बड़ा संकल्प, कहा- नरेंद्र मोदी की सरकार..

Samachar Jagat | Saturday, 06 Jul 2024 03:13:30 PM
Leader of Opposition Rahul Gandhi has now taken this big resolution, said- Narendra Modi's government...

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अब मेहनतकश श्रमिकों को को लेकर एक संकल्प लिया है। राहुल गांधी ने जीटीबी नगर में रेहड़ी-पटरी वालों और दिहाड़ी मजदूरों से मुलाकात की है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अब रेहड़ी-पटरी वालों और दिहाड़ी मजदूरों को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। 

उन्होंने एक्स के माध्यम से आज बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में ‘भारत बनाने वालों’ को भयंकर कष्ट झेलना पड़ रहा है। मजदूर एक दिन की कमाई से चार-चार दिन घर चलाने को मजबूर हैं। बचत के नाम पर एक पाई नहीं और ब्याज भरने की चिंता में वह पेट काट कर अपना जीवन गुजार रहे हैं।

जीटीबी नगर में रेहड़ी-पटरी वालों और दिहाड़ी मजदूरों से मिलकर उनके जीवन संघर्ष को करीब से जानने का मौका मिला। जो ‘भविष्य का भारत’ बना रहे हैं, उनके अपने परिवार का भविष्य खतरे में है। भारत के मेहनतकश श्रमिकों को उनका पूरा हक़, सुरक्षा और सम्मान दिला कर रहूंगा - ये संकल्प है।

PC: electiontamasha
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.