Khargone accident: खरगोन हादसे में मृतकों की संख्या 22 पहुंची, 30 घायल

varsha | Tuesday, 09 May 2023 12:38:41 PM
Khargone accident: Death toll in Khargone accident reaches 22, 30 injured

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में आज सुबह एक यात्री बस के पुलिया से नीचे गिरने से हुए हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत की सूचना है। उन थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में तीन बच्चों की भी मौत हुई है। वहीं लगभग 30 लोग घायल हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हादसे में अब तक 22 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। लगभग 3० लोग घायल हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।इसके पहले खरगोन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राकेश मोहन शुक्ला ने बताया कि इंदौर जा रही बस सुबह लगभग सवा नौ बजे जिला मुख्यालय से करीब 34 किलोमीटर दूर डोंगरगांव के समीप बोराड़ नदी की पुलिया की रेलिग तोड़कर नीचे गिर गई। नदी में पानी नहीं था।

उन्होंने बताया कि फिलहाल बस चालक का पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ऐसा प्रतीत होता है कि उसे नींद का झोंका आ गया था।
ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही पलटी हुई बस को अपने संसाधनों से खड़ा कर दिया और कई घायल यात्रियों को बचाया। उन्होंने बताया कि नागरिकों ने अपने-अपने वाहनों से उन्हें अस्पताल भी पहुंचाया।

जिला कलेक्टर शिवराज सिह वर्मा और पुलिस अधीक्षक डीएस यादव समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। 

Pc:IBC24



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.