Jammu and Kashmir Assembly Elections: भाजपा को बदलनी पड़ी उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची, इस कारण उठाया कदम!

Samachar Jagat | Monday, 26 Aug 2024 03:17:33 PM
Jammu and Kashmir Assembly Elections: BJP had to change its first list of candidates, this is the reason why it took this step!

इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां पर 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को चुनाव होंगे। चुनाव के लिए भाजपा की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी करना शुरू कर दिया है।

भाजपा ने आज 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। आपको बता दें कि भाजपा ने इससे पहले आज सुबह 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। हालांकि बाद में भाजपा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए अपनी संशोधित सूची जारी की थी। इसके  कुछ समय बाद ही भाजपा ने इस सूची को वापस ले कर नई संशोधित सूची में 15 उम्मीदवारों का नाम जारी किया गया है। 
खबरों के अनुसार, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता  पहली सूची में अपना नाम नहीं होने से नाराज हो गए थे। इसी कारण भाजपा ने नए सिरे से अपनी लिस्ट जारी की। इस संबंध में बीजेपी प्रदेश चीफ रविंदर रैना की केबिन के बाहर टिकट को लेकर नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। 

PC: outlookindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.