क्या फिर से एनडीए में शामिल होने जा रहे हैं Hanuman Beniwal? चुनाव जीतने के बाद इंडिया गठबंधन को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Friday, 07 Jun 2024 10:33:56 AM
Is Hanuman Beniwal going to join NDA again? After winning the election, he said this big thing about India alliance

इंटरनेट डेस्क। आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर से राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। इस बार उन्हें कांग्रेस का साथ मिला है।हनुमान बेनीवाल इंडिया गठबंधन में शामिल है। राजस्थान में इंडिया गठबंधन ने 11 सीटों पर जीत हासिल की है। इनमें से कांग्रेस का आठ सीटें मिली हैं।

खबरों के अनुसार, लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद हनुमान बेनीवाल ने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ी बात कही है। हनुमान बेनीवाल ने अब इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वह इंडिया गठबंधन की बैठकों में नहीं बुलाए जाने से नाराज हैं। 

इंडिया गठबंधन को 11 सीट दिलाने में रहा है उनका बड़ा योगदान 
आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने अब बोल दिया कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को 11 सीट दिलाने में उनका बड़ा योगदान है। इसके बावजूद इंडिया गठबंधन की बैठकों में उनको नजर अंदाज किया गया है, जो कांग्रेस नेताओं की मानसिकता को दर्शाता है। 

कांग्रेस के नेताओं को गलतफहमी हो गई है
आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने इस दौरान कांग्रेस को लेकर ही बड़ी बात बोल दी है। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अब बोल दिया कि अगर कांग्रेस में इतना ही दम होता तो 2 लोकसभा चुनाव में एक भी सीट क्यों नहीं मिली थी, कांग्रेस के नेताओं को गलतफहमी हो गई है।  हनुमान बेनीवाल ने तो बोल दिया कि प्रदेश की सभी सीटों पर आरएलपी के समर्थकों ने इंउिया गठबंधन के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कांग्रेस पर उन्हें नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि वे फिलहाल इंडिया गठबंधन के साथ हैं। एनडीए में नहीं जाएंगे। 

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.