Haryana Assembly Elections: 90 विधानसभा सीटों के मतदान शुरू, इन दिग्गज नेताओं की आज ईवीएम में बंद हो जाएगी किस्मत

Samachar Jagat | Saturday, 05 Oct 2024 07:27:02 AM
Haryana Assembly Elections: Voting for 90 assembly seats begins, the fate of these big leaders will be sealed in EVMs today

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान शुरू हो चुका है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेेगी।  आज हो रहे मतदान से प्रदेश के 1027 अन्य उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को आएगा। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता हासिल करने के लक्ष्य के साथ मैदान में है।

वहीं कांग्रेस एक दशक के बाद सरकार बनाने के लिए जोर लगा रही है। आज मतदान से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट और जजपा के दुष्यंत चौटाला सहित कई दिग्गज उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। बीजेपी और कांग्रेस के अलावा इस चुनाव में जेजेपी, आम आदमी पार्टी जैसे दलों ने अपनी जीत का दावा किया है।  सुबह से यहां पर मतदाताओं में मतदान के उत्सुकता नजर आ रही है। कई मतदाना केन्द्रों पर लोगों की भीड़ भी देखने को मिली है। लोग मतदान के लिए घरों से बाहर निकलने लगे हैं। 

2,03,54,350 मतदाता हरियाणा में चुनेंगे नई सरकार 
आज चुनाव के लिए प्रदेश में 20,632 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रदेश के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है। आज 2,03,54,350 मतदाता हरियाणा में नई सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे। प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में 930 पुरुष व 101 महिलाएं उम्मीदवार चुनाव लड़ रही है। इस बार 464 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। इस बाद 1,07,75,957 पुरुष, 95,77,926 महिलाएं और थर्ड जैंडर 467 मतदाताओं के पास अपने मताधिकार का उपयोग करने का मौका होगा। 

PC: jagran 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.