Haryana Assembly Elections: आप के इस कदम ने बढ़ा दी है कांग्रेस की टेंशन

Samachar Jagat | Tuesday, 10 Sep 2024 07:53:34 AM
Haryana Assembly Elections: This move of AAP has increased the tension of Congress

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन नहीं हो सका है। अब ये बात साफ हो चुका है। इसी कारण तो आप ने प्रदेश की सभी 90 सीटों पर चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है। वहीं पार्टी की ओर से 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। इससे कांग्रेस की टेंशन बढ़ गई है। खबरों के अनुसार, आप प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ती ने ऐलान कर दिया कि आम आदमी पार्टी हरिणाणा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

आप सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर दिया ये बड़ा बयान
वहीं हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आप की उम्मीदवारों की पहली सूची पर पार्टी के सांसद संजय सिंह का भी बयान दिया है। आप सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए बोल दिया कि उनके दस सालों के कुशासन को हम हटाने का काम करेंगे। 

संजय सिंह ने कहा कि आप ने हरियाणा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। उन्होंने इस संबंध में बोल दिया कि मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बधाई देता हूं। हम भारतीय जनता पार्टी के कुशासन को उखाड़ फेंकने का प्रयास करेंगे। आप सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी के गठबंधन को लेकर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

प्रदेश की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप 
वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर तस्वीर पूरी तरह से साफ होने के बाद ही हरियाणा आप प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने प्रदेश की सभी 90 सीटों पर चुनाव लडऩे का ऐला किया है। 

PC:  amarujala



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.