Haryana Assembly Elections: कांग्रेस ने सत्ता में वापसी के लिए बना ली है ये रणनीति! आज हो सकता है बड़ा ऐलान

Samachar Jagat | Monday, 09 Sep 2024 09:20:37 AM
Haryana Assembly Elections: Congress has made this strategy to return to power! A big announcement can be made today

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा में सत्ता में वापसी करने के लिए कांग्रेस अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। प्रदेश में पांच अक्टूबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा आज एक बड़ा कदम उठाने की संभावना है। इस चुनाव के लिए  कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और सपा के साथ गठबंधन कर सकती है।  सूत्रों की मानें तो इस संबंध में कांग्रेस और आप के बीच सहमति बन गई है। आज इसकी औपचारिक घोषणा भी हो सकती है। 

आप के लिए इतनी सीटें छोड़ सकती है कांग्रेस
खबरों के अनुसार, कांग्रेस की ओर से हरियाणा में आप को 6 सीटें दी जा सकती है। वहीं समाजवादी पार्टी के लिए भी दो सीटें छोड़ सकती है। विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस नेताओं के बीच पिछले दिनों हुई मुलाकतों से संकेत मिल रहे हैं कि दोनों ही पार्टियां पहली बार यहां पर एक साथ चुनाव लड़ सकते हैं। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया और आप नेता राघव चड्ढा के बीच इस संबंध में कई दौर की बातचीत हो चुकी है। 

आज हो सकता है इस बात का ऐलान
खबरों की मानें तो हरियाणा चुनाव में आप ने कांगे्रस से दस सीटों की मांग की है। कांग्रेस आप को केवल 6 सीटें ही देना चाहती है। बताया जा रहा है कि आप  कांग्रेस की बात पर सहमत हो गई है। आज इस संबंध में औपचारिक घोषणा हो सकी है। अब दोनों पार्टियों का यहां पर गठबंधन होता है तो ये भाजपा के लिए बड़ी परेशानी का कारण हो सकता है। 

PC:  republicworld
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.