Haryana Assembly Elections: भाजपा को लगा बड़ा झटका, मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने दिया इस्ताफा, अब करेंगे ऐसा

Hanuman | Thursday, 05 Sep 2024 03:06:25 PM
Haryana Assembly Elections: BJP gets a big shock, Minister Ranjit Singh Chautala resigns, now he will do this

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। हरियाणा के मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने पार्टी को ये झटका दिया है। टिकट न मिलने से नाराज रणजीत सिंह चौटाला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

आपका बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनावों क लिए उम्मीदवारों की शुरुआती सूची में नौ मौजूदा विधायकों को जगह नहीं मिली है। इसमें रणजीत सिंह चौटाला भी शामिल हैं।

इस कारण भाजपा के भीतर असंतोष बढ़ गया है। अब  रणजीत सिंह चौटाला ने इस्तीफा देकर चुनाव से पहले भाजपा के लिए नई परेशानी खड़ी कर दी है। चौटाला ने अब सरकार से अलग होने का निर्णय लिया है। 

खबरों के अनुसार, रणजीत सिंह चौटाला ने बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के बाद नायब सिंह सैनी की कैबिनेट से इस्तीफा देकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है। रणजीत सिंह चौटाला ने  रानियां विधानसभा सीट से चुनाव लडऩे की घोषणा की। 

PC: divyahimachal
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.